खबर लहरिया मनोरंजन स्वाद भरे पर सेहत से खाली

स्वाद भरे पर सेहत से खाली

 

jalebiजलेबी का नाम सुनते ही आ गया न पानी। देश के हर हिस्से में इसे खूब पसंद किया जाता है। लेकिन दुनियाभर के खान पान पर नजर रखने वाली अमेरिकन न्यूज वेबसाइट ने इसे दुनियाभर में खाए जाने वाले सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह खानों की सूची में शमिल किया है। इसमें कहा गया है कि इन सभी खाने की चीजों को पचाने में दिक्कत आती है। इन्हें खाने से पेट खराब होना तो आम बात है लेकिन लगातार खाने वालों को दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

वेबसाइट की सूची

भारत की जलेबी- तेल में तली और चीनी के घोल में डूबी जलेबी मोटापा बढ़ाने के साथ ही लीवर और दिल की सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह है ।

इटली की कैलजोन- मक्खन-मैदे और कई तरह की चटनियों से बनी यह डिश खाने में स्वादिष्ट होती है। लेकिन दिल की सेहत के लिए खतरनाक।

ब्राजील का अकेरजी, अकेरजी-एक खा़स तरह को तेल, मटर और कई तरह के मसालों-मेवों से बनी यह डिश तो उंगलियां चाटने में मजबूर करने वाली है।

जापान का रामेन- सूप में नूडल्स (चाउमिन मैगी जैसे धागों) को डालने के बाद इसमें ऊपर से अलग अलग तरह के मीट और सब्जियां डाली जाती हैं।