खबर लहरिया चित्रकूट सपा के उम्मीदवार से पूछे सवाल

सपा के उम्मीदवार से पूछे सवाल

बांदा-चित्रकूट से समाजवादी पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार बालकुमार पटेल से पूछे गए कुछ सवाल।
सवाल- अबकी पार्टी का एजेंडा क्या है ?
जवाब- बांदा चित्रकूट में विकास होगा, जो अधूरे काम हैं। उनको पूरा कियाा जायेगा। जैसे पानी, बिजली सड़क।
सवाल- इस समय जिले में बदमाशों का आतंक ज्य़ादा है। आप इसे रोकने के लिये क्या करेंगे ?
जवाब- यह आतंक बदमाशों का नहीं बल्कि गांव में सफेद पोशाक पहनकर रात में बसपा पार्टी के लोग जाते हैं। लोगों को धमकाते हैं और मारपीट करके उनकी पार्टी में वोट डालने का दबाव बनाते हैं। सपा को बदनाम करने की यह एक चाल है।
सवाल- मुज़फ्फरनगर दंगो के लिये आप किसे दोषी मानते हैं ?
जवाब- यह काम भारतीय जनता पार्टी का है। वह पार्टी चुनाव के समय ही ऐसा काम कराती है।
सवाल- उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में बलात्कार, हत्याओं की घटनाएं बढ़ गई हैं। जबकि इस समय सरकार आपकी ही पार्टी की है। इसे कैसे रोकेंगे?
जवाब- पूर्व मायावती सरकार के समय इस तरह के मामलों के ज्यादा आंकड़े हैं। उसकी तुलना में तो यह बहुत कम है।