खबर लहरिया मनोरंजन इतिहास के पन्नों से महोबा का कीरत सागर स्थल

इतिहास के पन्नों से महोबा का कीरत सागर स्थल

17-04-14 Mano - Kirat Sthal 2 17-04-14 Mano - Kirat Sagar 1जिला महोबा, उत्तर प्रदेश। बुंदेलखंड के महोबा जिले में ऐतिहासिक जगहों की कोई कमी नहीं है, भले ही लोग और पुरातत्व विभाग इन्हें भूल चुके हों। महोबा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर है कीरत सागर स्थल जहां हर साल कजरी मेला लगता है।
दरअसल यह मेला 1182 में हुए एक ऐतिहासिक युद्ध की याद में होता है। इस युद्ध में महोबा के चंदेल राजा परमाल और पृथ्वी राज चैहान के बीच लड़ा गया था। आज इस स्थल पर कम ही लोग आते हैं। साथ में पुरातत्व विभाग भी जैसे इसे भूल ही गए हैं।
यहां एक ओर मंदिर बने हैं जिनमें कुछ मूर्तियां हैं और दूसरे कोने पर हज़रत हाजी कतालशाह के नाम से एक छोटी सी मस्जिद सी बनी हुई है। सामने एक बड़ा सा तालाब है जिसे साढ़े नौ सौ साल पहले साल 1060 में चंदेला राजा कीर्ती वर्मन ने बनवाया था।